सिकंदरा: गुरदही गांव के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, गर्दन पर धारदार हथियार के निशान मिलने से हत्या की आशंका
सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुरदही गांव के समीप संदलपुर-मुगल रोड किनारे शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस व चौकी संदलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें एक-दो आधार कार्ड बरामद हुए