मैलानी में युवक की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने की आशंका मैलानी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे कस्बे के सूरज जन सेवा केंद्र के पास एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस