ऊंचाहार: मनीरामपुर पुल के पास शारदा सहायक नहर में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार-खान आलमपुर सतहरा गाँव के पास रविवार की देर शाम एक युवक पटरी पर बाइक खड़ी करके पुल से शारदा सहायक नहर में कूद गया ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो शव मनीरामपुर पुल के पास बरामद किया गया है।शव की शिनाख्त डलमऊ थाना क्षेत्र के घुरवारा कस्बा निवासी भूपेंद्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है।जो ससुराल में रहता था।पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।