कानपुर: किडनी कांड का एक दूसरा वीडियो हुआ वायरल, एंबुलेंस ड्राइवर शिवम अग्रवाल आला लगाकर अफ्रीकन मरीज का इलाज करते हुए दिखा
किडनी कांड में एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां डॉक्टर अफजल का नोटों की गाड़ियों पर लेटे हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद अब एक और वीडियो सोमवार सुबह 7:00 बजे वायरल हो गया है। इसमें दक्षिण अफ्रीका की मरीज अरेबिका रोते हुए नजर आ रही। एंबुलेंस का ड्राइवर शिवम अग्रवाल आला लगाकर उसका चेकअप कर रहा है। इसके अलावा कई वीडियो चैट्स भी सामने आई है।