जीरापुर: जीरापुर में विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी ने निकाली मां वंदना यात्रा, शोर्य पथ संचालन में घोड़ी पर झांसी की रानी बनी
जीरापुर में रविवार कि दोपहर 12 बेज विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी का मानवंदना यात्रा शौर्य पथ संचलन निकला। इसके पहले कबीर मंदिर छापीहेड़ा नाका पर एकत्रीकरण हुआ। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण - दीप प्रज्वलन और शस्त्र पूजन के साथ ही बौद्धिक हुआ। जिसके बाद पथ संचलन की शुरुआत हुई। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से पूरा संचलन मार्ग गूंज उठा।