समस्तीपुर: अंगार में ग्राहक के विवाद को लेकर फल दुकानदार महिला की पोती के साथ मारपीट
अंगार की रहने वाली पानो देवी चौक पर फल की दुकान चलाती है। आज दुकान पर एक ग्राहक फल खरीदने पहुंचे तो पड़ोसी फल दुकानदार ने पानो देवी से विवाद करने लगा। वहीं महिला दुकानदार की पोती ने जब विरोध किया तो पड़ोसी दुकानदार ने उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट की घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।