राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में बाल श्रम को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को शाम 4:00 बजे करीब राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध एवं विनियम अधिनियम 1986 तथा संशोधित अधिनियम 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन में संबंधी जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बाल श्रम उन्मूलन पुनर्वास जन जागरूकता एवं कानून के पालन की स्थिति की समीक्षा की गई।