शाहगंज: मानीकलां में जाम नाली से ग्रामीण परेशान
विकास खंड शाहगंज सोंधी की ग्राम पंचायत मानीकलां में विकास कार्य ठप होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। मुख्य नाली लंबे समय से जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद सफाई नहीं कराई गई। प्रशासनिक उदासीनता से परेशान होक