सांगोद: सांगोद में मोरुकलां पुलिस चौकी पहुंचे कोटा ग्रामीण एसपी, हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के दिए आदेश
Sangod, Kota | May 5, 2026 सांगोद क्षेत्र के मोरुकलां पुलिस चौकी पर सुजीत शंकर, पुलिस अधीक्षक, जिला कोटा ग्रामीण ने मंगलवार को सांय 4बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी प्रभारी और मौजूद पुलिस स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने चौकी परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, परिवादियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर