लाडपुरा: कोटा, बूंदी और बारां में बदले गए एडिशनल एसपी, कोटा संभाग में 11 एसपी के तबादले, सुभाष मिश्रा बने नए एएसपी
Ladpura, Kota | May 8, 2026 राजस्थान गृह विभाग ने गुरुवार देर रात पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रदेशभर के 84 एडिशनल एसपी के तबादले किए हैं। इस आदेश में कोटा संभाग के 11 एडिशनल एसपी भी बदले गए हैं। कोटा शहर में तैनात एडिशनल एसपी दिलीप सैनी का ट्रांसफर सीआईडी सीबी जयपुर कर दिया गया है। उनकी जगह आरएसी डीग में तैनात सुभाष मिश्रा को कोटा शहर का नया एडिशनल एसपी बनाया गया है।