टेहरोली: लुहरगांव में राजीनामा का दबाव बनाने के लिए दबंग ने तमंचा दिखाकर पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी
थाना क्षेत्र टोडीफतेहपुर क्षेत्र के ग्राम लुहर गांव में पीड़ित राजकुमारी वंशकार ने आज बुधवार को समय शाम 5 बजे जानकारी देकर बताया कि उसका पड़ोस के ही एक व्यक्ति नरेश से विवाद हुआ था जिसका पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया लेकिन वह आज मेरे घर के पास आया और तमंचा दिखा कर राजीनामा का दबाव बनाने लगा जब पीड़ित दंपत्ति ने मना किया तो गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी