लाडपुरा: परिवार से दूर न जाना पड़े, इसलिए चुना CA: कोटा के आशुतोष मित्तल ने ऑल इंडिया 16वीं रैंक हासिल की, जिले में रहे टॉपर
Ladpura, Kota | Jun 18, 2026 कोटा के आशुतोष मित्तल ने सीए फाइनल मई-2026 परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 16वीं रैंक हासिल की। वहीं कोटा जिले में आशुतोष की पहली रैंक आई। आशुतोष ने कहा- 10वीं क्लास से ही मैंने तय कर लिया था कि मुझे सीए बनना है। अलग-अलग करियर ऑप्शन सामने थे, लेकिन मुझे मेरे परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ यहीं शहर में रहना था। परिवार छोड़कर मैं कहीं नहीं जाना चाहता था।