बिरसिंहपुर: चित्रकूट में सर्व पितृ अमावस्या पर आस्था का संगम, रामघाट पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंचे श्रद्धालु
चित्रकूट में सर्व पितृ अमावस्या पर आस्था का संगम, रामघाट पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंचे श्रद्धालु धर्मनगरी चित्रकूट में आज सर्व पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का विशेष महत्व देखने को मिल रहा है। भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में पवित्र मंदाकिनी नदी के रामघाट पर श्रद्धालु अपने पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच