डीग: पसोपा पहुँचा ‘विकास का कारवां’, डिजिटल माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी
डीग जिले की ग्राम पंचायत पसोपा में शनिवार को राज्य सरकार के सुशासन विजन और ग्राम रथ अभियान के तहत ‘विकास का कारवां’ पहुँचा। इस अवसर पर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करते हुए सरकारी योजनाओं को सीधे गांवों तक पहुंचाना है।