अनूपपुर: गौशाला से रेस्क्यू किया गया अजगर, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
अनूपपुर। पटोरा टोला वार्ड क्रमांक 2 में दिनेश मोगरे की गौशाला में अजगर सांप दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। समय रहते किए गए रेस्क्यू से लोगों ने राहत की सांस ली।