महागामा: कृषि तकनीकी केंद्र महागामा में एनएफएसएनएम योजना के तहत बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित
कृषि तकनीकी केंद्र महागामा में एनएफएसएनएम योजना के तहत बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित।महागामा। कृषि विभाग की एनएफएसएनएम योजना के तहत बुधवार को कृषि तकनीकी केंद्र महागामा परिसर में बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ब्लॉक चैन तकनीक के जरिये प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में किसानों के बीच मसूर, चना और सरसों के बीज का वितरण किया गया।