बदायूं: जिला अस्पताल में बलिया के युवक की बीमारी के चलते हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Budaun, Budaun | Apr 25, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के न्यू आदर्श कॉलोनी के रहने वाले रवि यादव के घर पर 25 वर्षीय राम छबीला पुत्र राम परसन निवासी पहाड़पुर थाना रसला जनपद बलिया आठ माह से किराए पर रह रहा था। वह पहले रोडवेज डिपो में संविदा पर कार्यकर्ता था। लेकिन अब उसने सोलर प्लांट की कंपनी में कार्य करना शुरू कर दिया था।