कानपुर: पूर्व कैबिनेट मंत्री को हत्या की धमकी देने के विरोध में प्रजापति महासभा के पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री को हत्या की धमकी देने के विरोध,आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार 1:00 बजे प्रजापति महासभा कानपुर उत्तर प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रजापति समाज के नेता पूर्व एमएलसी व पूर्व कैबिनेट मंत्री दयाराम प्रजापति को बीते 5 जनवरी को मैसेज के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई।