कानपुर: सेंट्रल स्टेशन पर महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं की भीड़ को सुव्यवस्थित और सुरक्षित व्यवस्था पर आरपीएफ के छूटे पसीने
सेंट्रल स्टेशन पर मंगलवार बुधवार देर रात 2 बजे महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गई। अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए यात्रियों ने ट्रेनों में चढ़ने की होड़ मचा दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर बी पी सिंह और उनकी टीम लगातार माइक से अनाउंसमेंट कर यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ने की अपील करती रही।