बक्सर: डीएम के निर्देश पर जिले के पीडीएस विक्रेताओं के यहां लगाए गए मतदाता जागरूकता को लेकर पोस्टर
Buxar, Buxar | May 6, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर सोमवार को जिले के पीडीएस विक्रेताओं के दुकानों पर मतदाता जागरूकता को लेकर बैनर लगाया गया। ताकि लोग लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बताते चलें कि डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिले में 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर स्विप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।