बक्सर: 24 घंटे में पुलिस द्वारा जिले में चलाया गया वाहन जांच एवं रोको टोको अभियान, तीन वारंटी समेत 17 गिरफ्तार.
Buxar, Buxar | May 6, 2024 जिले में लोकसभा चुनाव एवं अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में चलाया गया. वाहन जांच अभियान एवं रोको टोको अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है. जिसमें पूरे जिले में 17 लोगों को विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है. जिन्हें जेल भेज दिया गया.