बक्सर: जिले में 7 मई से शुरू होगा लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन, बनाए गए 4 ड्राॅप गेट, अंबेडकर चौक पर रोक दिए जाएंगे वाहन
Buxar, Buxar | May 6, 2024 जिले में मंगलवार से लोकसभा चुनाव का बिगुल बज जाएगा। सभी राजनीतिक दलों के व निर्दलीय उम्मीदवारों का नामांकन शुरू हो जाएगा। नामांकन को लेकर 4 ड्राॅप गेट बनाए गए है। जहां से केवल सिमित लोग हीं वाहन के साथ उम्मीदवार के साथ जा सकते हैं। अंबेडकर चौक के पास हीं नामांकन करने जा रहे उम्मीदवार के लाव लश्कर को रोक दिया जाएगा।