फूलपुर: पति की प्रताड़ना से आहत विवाहिता ने खाया कीटनाशक, हुई मौत
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला थाना अंतर्गत निजामपुर गांव में बीती रात एक 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक सेवन से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर शराब के नशे में मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है ।