नवगछिया: राजमिस्त्री को चाकू मारकर जख्मी किया, गौशाला के आसपास स्मैक बिक्री की शिकायत
गोपाल गोशाला के पास पंचायत सरकार भवन निर्माण के दौरान एक युवक ने राजमिस्त्री रोशन सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। श्रीपुर निवासी रोशन सिंह को लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। घायल ने पुलिस को बताया कि वह ढलाई के लिए सरिया काट रहा था। इसी दौरान एक युवक ने मठिया काटने की बात कही। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए उसने चाकू से सीने पर वार किया। बचने के लिए हाथ आ