सिराथू: सिराथू इलाके में अचानक बदला मौसम, जमकर हुई बारिश से किसानों में चिंता, खेतों में मौजूद है गेहूं की फसल
मंगलवार की शाम अचानक मौसम में बदलाव हो गया सिराथू क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कना शुरू हुई और फिर बारिश भी हुई है।पानी देखकर इलाके के किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि अभी गेहूं की फसल खेतों में ही है।हालांकि ज्यादातर किसानों की फसल कट गई है लेकिन बहुत से किसानों को अपनी फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है।