रामगढ़: रामगढ़ में झपट्टा मारकर मोबाइल लूट, बाइक सवार बदमाश हुए फरार
Ramgarh, Alwar | Apr 16, 2026 रामगढ़ कस्बे में बुधवार रात एक युवक से मोबाइल छीनने की वारदात सामने आई है। घटना गुरुद्वारा के पास अलवर-दिल्ली हाईवे रोड पर रात करीब 9 बजे हुई। पीड़ित सरजीत सिंह पुत्र खेमसिंह, निवासी गुरुद्वारा कॉलोनी, ने बताया कि वह खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था।