बिंदकी: खजुहा कस्बे के समीप पेट्रोल पंप के निकट बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खजुहा कस्बे के समीप पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार की सुबह लगभग 7:30 बजे बाइक तथा साइकिल में टक्कर हो गई। दुर्घटना में साइकिल सवार विनोद श्रीवास्तव उम्र लगभग 48 वर्ष निवासी कस्बा खजुहा कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर तथा बाइक सवार ऋषभ उम्र 22 वर्ष पुत्र श्याम बाबू निवासी ग्राम जिंदपुर थाना ललौली जनपद फतेहपुर घायल हो गए।