गुना नगर: गुना चेन स्नेचिंग में पकड़े दिल्ली और शिवपुरी के बदमाशों की नशा मुक्ति केंद्र में हुई दोस्ती बनाई चोर गैंग, किया खुलासा
गुना भार्गव कॉलोनी और ताटके मार्केट में 2 जून को दिल्ली और शिवपुरी के 3 बदमाशो ने चेन स्नेचिंग की कोतवाली पुलिस ने 2 जून को तीनो को गिरफ्तार कर माल बरामद कर खुलासा किया। 3 जून को दी जानकारी में पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया। शिवपुरी नशा मुक्ति केंद्र में तीनों की दोस्ती हुई फिर चोर गैंग बनाई। नशे के लिए चोरी चेन स्नेचिंग शुरू कर दी।