हज़ारीबाग: खैरा-लुंदरू जंगल के पास टेंपो और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, कई घायल, गुस्साए लोगों ने बोलेरो में आग लगा दी
हजारीबाग जिले के इचाक-बरकट्ठा मुख्य सडक मार्ग के लुंदरू-खैरा जंगल के पास शुक्रवार शाम बरकट्ठा की ओर से यज्ञ का चंदा भरा कर लौट रहे टेंपो और विपरीत दिशा से जा रही बोलेरो जेएच 02 एटी 6153 में सीधी टक्कर हो गयी। जिससे टेंपो में बैठे दारू प्रखंड के चोरहेत निवासी घायल हो गए हैं। कई घायलों की स्थिति गंभीर है, इनमें से एक व्यक्ति का पैर भी कट गया है।