स्याना: खानपुर मार्ग पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने विधायक के कार्यालय का किया शुभारंभ
Siyana, Bulandshahr | Apr 4, 2026
नगर के खानपुर मार्ग पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह (राजू भैया) ने क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के कार्यालय का शुभारंभ किया। शनिवार को राजवीर सिंह का काफिला विधायक के कार्यालय पर पहुंचा। जहां राजवीर सिंह ने फीता काटकर विधायक के कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।