सहारनपुर: सहारनपुर में फंदे पर लटका मिला बिजनौर के बजरंग दल संयोजक का शव, परिजनों ने पीएम हाउस से हत्या का आरोप लगाया
सहारनपुर में शाकंभरी क्षेत्र के नगला माफी जंगल में बिजनौर निवासी और बजरंग दल के विभाग संयोजक शिवम का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान बिजनौर निवासी शिवम के रूप में हुई।