मगरलोड: महिला की हत्या के मामले में पति और सास को किया गया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
महिला की संदिग्ध मौत के मामले में महिला के पति और सास को गिरफ्तार किया गया है जिन पर हत्या और साक्ष्य छिपाने का आरोप है गुरुवार को मामले के खुलासे में शाम 5 बजे करेली पुलिस की ओर से बताया गया कि महिला सोम यादव की हत्या उसके पति चंद्रशेखर यादव ने गले में रस्सी से की थी वहीं उसकी मां रीना बाई ने साक्ष्य छिपाते हुए सीने में दर्द मौत की वजह बताई थी