पूर्णागिरि: बनबसा में तिरंगा शौर्य यात्रा प्रभारी दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा के नेतृत्व में निकाली गई
भाजपा मंडल अध्यक्ष बनबसा कमलेश भट्ट के नेतृत्व में भारी संख्या में बीजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता आम जनता ने तिरंगा शोर्य यात्रा में प्रतिभाग किया। भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय के उद्घोष से बनबसा गूंज उठा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता ने भी तिरंगा शौर्य यात्रा में प्रतिभाग किया।