पटना ग्रामीण: ऑपरेशन सिंदूर में शहीद मोहम्मद इम्तियाज के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई गई। जिसमें कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी है। वहीं कैबिनेट की बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के आश्रित पुत्र मोहम्मद रजा की अनुकंपा के आधार पर की गई नियुक्ति को लेकर भी निर्णय पर स्वीकृति बनी है।