खंडवा नगर: खंडवा-छैगांवमाखन रोड को मिली रफ्तार... 64.60 करोड़ से बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, बारिश के बाद शुरू होगा काम
।खंडवावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंदौर नाका से छैगांवमाखन तक करीब 10.5 किलोमीटर लंबी सड़क अब 64 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से 10 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी इंदौर की निगरानी में बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा और इसे करीब 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।