हनुमानगढ़: जिला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान, टाऊन और जंक्शन में करीब 20 टीमों ने की छापेमारी
जिला पुलिस ने बुधवार को अल सुबह हनुमानगढ़ टाऊन और जंक्शन में नशा तस्करों पर छापामारी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई ने बताया कि पुलिस टीमों ने टाऊन के सिकलीगर मोहल्ले और जंक्शन की खूंजा में रेड की। इस दौरान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, जिला विशेष टीम के साथ करीब 250 पुलिसकर्मियों ने कई मकानों में दबिश दी और कई लोगों को हिरासत में लिया।