पीलीभीत: गढ़ाकला में धान की रोपाई के दौरान पिता-पुत्र के साथ हुई मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
पीलीभीत के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ाकला निवासी अंबिका प्रसाद ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि वह पास स्थित गहिया फार्म में महिला एवं पुरुष मजदूरों से धान की रोपाई करा रहे थे। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंच गया। मौजूद लोगों ने युवक की मौजूदगी पर आपत्ति जताई, जिससे वह नाराज हो गया। आरोप है कि पिता पुत्र की पिटाई कर दी।