सहारनपुर: डॉक्टर की लापरवाही से नवजात और मां की हालत खराब, परिवार ने सीएमओ को की शिकायत
प्रार्थी के अनुसार उनकी पुत्री आंचल सैनी (गर्भवती) को 13-06-2026 को बैनर्जी हॉस्पिटल, डॉ. सोनिया बैनर्जी के पास भर्ती कराया गया जहाँ आप्रेशन कर बेटी का जन्म कराया गया। परिवार ने ऑपरेशन का खर्चा जमा किया, पर अगले दिनों आंचल के पेट में सूजन और उल्टियाँ शुरू हो गईं। अस्पताल में दवाइयां देने के बावजूद स्थिति नहीं सुधरी।