ऊंचाहार: झाम सिंह का पुरवा गांव के पास कार में तोड़फोड़, लूट व फायरिंग का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
ऊँचाहार थाना क्षेत्र के मती का पुरवा गाँव निवासी रविकरन सिंह ने बताया कि, शुक्रवार की रात वो झाम सिंह का पुरवा गांव में निमंत्रण गया हुआ था।लौटते समय आरोप है कि गाँव के पास ही बाइक सवार लोगों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया, कार खड़ी करते ही तोड़फोड़ करते हुए मारपीट शुरू कर दी और इस दौरान सोने की चेन नकदी छीन ली और फायरिंग भी की।पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।