रामानुजनगर: रामानुजनगर के कलेक्टर ने सड़कों का तड़के निरीक्षण किया, 15 जून तक कार्य पूरा करने के दिए निर्देश
रामानुजनगर कलेक्टर ने किया सड़कों का तड़के निरीक्षण, 15 जून तक कार्य पूरा करने के निर्देश रामानुजनगर सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांचने कलेक्टर श्रीमती रेना जमील शनिवार सुबह 6 बजे खुद मैदान में उतरीं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों के साथ सूरजपुर, प्रेमनगर व रामानुजनगर क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों का सघन दौरा किया।