चौपारण: हज़ारीबाग: कमलवार में वाहन की टक्कर से बंदर की मौत, पवई के युवाओं ने किया अंतिम संस्कार
कमलवार में वाहन की टक्कर से बंदर की मौत, युवाओं ने किया अंतिम संस्कार कमलवार में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बंदर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पवई के युवाओं ने मौके पर पहुंचकर अपने खर्च से जेसीबी मंगवाया और शव का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। युवाओं के इस कार्य की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।