इटावा: सदर इलाके के जिला अस्पताल में मूसलाधार बारिश के चलते अस्पताल परिसर में पानी भर गया
Etawah, Etawah | Jun 19, 2025 सदर तहसील इलाके में झमाझम हुई मूसलाधार बारिश से जिला अस्पताल में पानी भर गया, गुरुवार शाम 6 बजे बारिश के चलते अस्पताल परिसर में पानी ही पानी नजर आया है जिसकी वजह से परिसर में भरे पानी से एम्बुलेंस और अन्य वाहन गुजरते हुए नजर आए है। पानी निकासी की समूचित व्यवस्था ना होने की वजह से अस्पताल परिसर में पानी भर जाता है।