कैराना: कांधला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को अवैध धारदार हथियार के साथ किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Apr 23, 2026 कांधला थाने पर तैनात उप निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए हुए थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली गई। पुलिस ने बताया आरोपी के कब्जे से अवैध धारदार छुरा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक बताया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।