बिलग्राम: जरौली शेरपुर निवासी पिंटू का मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे 3 बाइक सवार बदमाश सचिन मोहित ध्रुव कुमार को बिलग्राम पुलिस ने पकड़ा
Bilgram, Hardoi | Sep 11, 2024 बिलग्राम थाना क्षेत्र के जरौली शेरपुर निवासी पिंटू घर के बाहर मोबाइल से बात करते हुए सड़क पर चल रहा था। इसी दौरान बाइक पर पीछे से आए तीन बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और भाग निकले।पिंटू चिल्लाने लगा कुछ ही दूरी पर चौराहे पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी।पुलिस ने बाइक सवार तीनों को पकड़ लिया।तीनों ने अपने नाम सचिन मोहित व ध्रुव कुमार बताया।