जसवंतनगर: बोर्ड परीक्षा में माँ नारायणी कॉलेज का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत, इंटर में निखिल को जिला मेरिट में 9वें स्थान पर मिला सम्मान
माँ नारायणी कॉलेज का यूपी बोर्ड परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इंटर में निखिल ने 458 अंक पाकर जनपद मेरिट में 9वां व विद्यालय में प्रथम स्थान पाया। विद्यालय में मोहित 428 अंक के साथ द्वितीय और दिव्या 411 अंक के साथ तृतीय रहे। हाईस्कूल में दिव्या यादव विद्यालय में प्रथम, अनस द्वितीय और कन्हैया यादव तृतीय रहे। प्रबंधक भुजवीर सिंह यादव एडवोकेट, प्रबंध निदेशक मोहित रहे।