जरीफनगर क्षेत्र में अलविदा जुम्मे की नमाज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए थे और पूरी तरह अलर्ट पर था प्रशासन ने पहले ही धर्मगुरुओं से अपील की थी की शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सड़क पर नमाज ना पढ़ी जाए। इसका उद्देश्य आवागमन को बाधित होने से रोकना था, शांति व्यवस्था के साथ नमाज पड़ी गयी।