कुंडम: खंदिया मंदिर के पास बुलेट की टक्कर से दो दोस्त घायल, अस्पताल में भर्ती
शहपुरा से हलवाई का काम फाइनल कर खुशी-खुशी जबलपुर लौट रहे दोस्तों के लिए रात उस वक्त काल बन गई, जब खंदिया मंदिर के पास एक बेकाबू बुलेट ने उनकी खुशियों को सड़क पर लहूलुहान कर दिया। मस्ताना चौक निवासी नीरज पटेल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ वापस आ रहे थे, तभी पीछे से आए बुलेट (MP 20 NW 4147) के चालक ने अंधाधुंध गति से उनकी एक्सेस गाड़ी को जोरदार टक्कर मार द