डूंगरपुर जिले में रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है। पुराने अस्पताल परिसर में बने मुख्य बूथ पर सीएमएचओ डॉ. अलंकार गुप्ता ने एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभकिया। जिलेभर में 954 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है।