टिब्बी: शहीदी दिवस पर गरजी संघर्ष समिति ने टिब्बी में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन तेज करने का किया शंखनाद
कस्बे में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर 'इथेनॉल फैक्ट्री हटाओ क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति' ने हुंकार भरी। संघर्ष समिति के आह्वान पर सैकड़ों किसान और नागरिक श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में पुलिस थाने के सामने से होते हुए मुख्य बाजार पहुंचे।