रामगढ़: रामगढ़ में भाजपा का स्थापना दिवस व पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण आयोजित, कार्यकर्ता शामिल
रामगढ़ बाजार समिति में रामगढ़ मंडल के तत्वावधान में सोमवार शाम 5 बजे तक भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि शंभू राम ने की। इस कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत गाकर की गयी।